नई दिल्ली, मार्च 14 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली के शोधकर्ताओं ने एक ऐसा कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित प्रयोगशाला सहायक विकसित किया है, जो वैज्ञानिकों की तरह प्रयोग करने में मदद कर सकता है। इस एआई एजेंट का नाम आर्टिफिशियली इंटेलिजेंट लैब असिस्टेंट (एआईएलए) रखा गया है। इसे डेनमार्क और जर्मनी के वैज्ञानिकों के सहयोग से विकसित किया गया है। इस शोध के परिणाम प्रतिष्ठित वैज्ञानिक पत्रिका नेचर कम्युनिकेशंस में प्रकाशित हुए हैं। अब तक अधिकांश एआई सिस्टम लिखने, सवालों के जवाब देने या डेटा विश्लेषण तक सीमित थे। लेकिन एआईएलए इससे एक कदम आगे है। यह प्रयोगशाला में मौजूद वैज्ञानिक उपकरणों को कंप्यूटर के जरिए नियंत्रित कर सकता है, प्रयोग चला सकता है और उनसे मिले परिणामों का विश्लेषण भी कर सकता है। शोध के प्रथम...