नई दिल्ली, जनवरी 27 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली ने मंगलवार को अपना 68वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर अपनी पहली 'अल्युमनी इम्पैक्ट रिपोर्ट' जारी की। यह रिपोर्ट संस्थान की स्थापना से अब तक के 65,000 से अधिक पूर्व छात्रों के योगदान और असाधारण यात्रा को दर्शाती है। आईआईटी दिल्ली के निदेशक प्रो. रंगन बनर्जी ने बताया कि संस्थान के कुल खर्च में लगभग 40 प्रतिशत योगदान पूर्व छात्रों का है। पूर्व छात्र केवल उद्यमी या कर्मचारी नहीं हैं, बल्कि सिविल सेवा, सेना, नौसेना और अन्य क्षेत्रों में कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व छात्रों ने स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, हॉस्टल और अन्य बुनियादी ढांचे में भी योगदान दिया है। संस्थान वर्तमान में आईआईटी दिल्ली 2035 विजन पर काम कर रहा है। स्थापना दिवस समारोह में रिपोर्...