नई दिल्ली, दिसम्बर 23 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली के वैज्ञानिकों ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए एआईएलए नाम का एआई एजेंट विकसित किया है। यह इंसानों की तरह प्रयोगशाला में वास्तविक वैज्ञानिक प्रयोग करने में सक्षम है। इसके विकास में डेनमार्क और जर्मनी के वैज्ञानिकों का भी सहयोग रहा है। शोधकर्ताओं के मुताबिक एआईएलए (आर्टिफीशियली इंटेलिजेंट लैब असिस्टेंट) बिना किसी मानवीय हस्तक्षेप के माइक्रोस्कोप को संचालित कर सकता है। इसका प्रयोग कर सकता है और इसके परिणामों का विश्लेषण भी कर सकता है। प्रतिष्ठित जर्नल नेचर कम्यूनिकेशन में भी इस शोध को जगह दी गई है। अभी तक चैट जीपीटी जैसे एआई मॉडल दस्तावेज तैयार करने और डाटा विश्लेषण जैसे कार्यों तक सीमित थे, लेकिन एआईएलए इन सीमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.