नई दिल्ली, अक्टूबर 6 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता आईआईटी दिल्ली के शोधकर्ताओं ने क्वांटम संचार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते सुरक्षित डाटा आदान प्रदान करने की तकनीकी विकसित करने का दावा किया है। संस्थान से प्राप्त जानकारी के अनुसार इसे 50 किलोमीटर लंबी ऑप्टिकल फाइबर कड़ी के जरिए क्वांटम-एंटैंगल्ड फोटॉन और सामान्य संचार डेटा को एक साथ भेजने का प्रदर्शन किया है। आईआईटी दिल्ली में भौतिकी विभाग के प्रो. भास्कर कंसेरी ने बताया कि यह एक ऐसी तकनीकी है जिससे महत्वपूर्ण डाटा सुरक्षित होगा। यही नहीं इसे सुपर कंप्यूटर भी हैक नहीं कर सकता है। उन्होंने बताया कि इस तकनीकी के जरिए सेना, बैंकिंग, ई कॉमर्स, मेडिकल डाटा, आधार सहित तमाम डाटा सुरक्षित तरीके से भेजे जा सकते हैं। यही नहीं गोपनीय बातचीत भी हैक नहीं हो पाएगी।

क्वांटम संचार की च...