आईआईटी दिल्ली और एसीएसआईआर के बीच समझौता
नई दिल्ली, सितम्बर 30 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली और एकेडमी ऑफ साइंटिफिक एंड इनोवेटिव रिसर्च (एसीएसआईआर) ने अकादमिक और शोध सहयोग मजबूत करने के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। आईआईटी दिल्ली का कहना है कि इसके तहत दोनों संस्थानों के बीच संयुक्त शोध, शोधार्थियों की सह-निगरानी और छात्रों, शोधार्थियों तथा शिक्षकों के आदान-प्रदान का रास्ता खुलेगा। यह भी पढ़ें- छात्रों को वैश्विक व्यापार के लिए तैयार करने के लिए डीटीयू ने किया समझौता संयुक्त पर्यवेक्षण एमओयू के तहत आईआईटी दिल्ली और एसीएसआईआर से जुड़े शोध संस्थानों के पीएचडी, एमटेक और एमएस (आर) छात्रों का संयुक्त पर्यवेक्षण किया जाएगा। सहयोग के तहत प्रत्येक छात्र के कम से कम एक पर्यवेक्षक आईआईटी दिल्ली और एक एसीएसआईआर से जुड़े शोध संस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.