प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 24 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। जेठवारा थाने में तैनात सिपाही को आईआईटी छात्र से एक हजार रुपये घूस लेने पर निलंबित कर दिया गया है। मामले में शिकायत उच्चाधिकारियों से की गई थी।जेठवारा थाना क्षेत्र के ढीह कटरा गुलाब सिंह निवासी संदीप पटेल आईआईटी का छात्र है। पिछले दिनों पासपोर्ट के लिए आवेदन करने के बाद उसे अभिलेखों के साथ जेठवारा थाने बुलाया गया था। आरोप है कि कार्यालय में तैनात सिपाही बंटी सिंह ने उससे दो हजार रुपये की मांग की। इस दौरान दोनों में लेनदेन को लेकर काफी देरतक बातचीत हुई। सिपाही ने संदीप से एक हजार रुपये लेने के बाद आवेदन सत्यापित किया। यह भी पढ़ें- अलग-अलग पासपोर्ट बनवाने पर युवक पर केस चर्चा है कि आईआईटी छात्र संदीप ने सोशल मीडिया पर मामला वायरल करने के साथ अधिकारियों से शिकायत की थी। प्रकरण संज्ञान में ...