आईआईटी छात्र की मौत पर सवाल, जांच की मांग
नई दिल्ली, अगस्त 23 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। आईआईटी दिल्ली में एमएससी फिजिक्स के दूसरे वर्ष के छात्र ऋषिकेश कुमार की मौत के मामले में छात्र संगठन आइसा ने प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए हैं। घटना पर दुख जताते हुए संगठन ने इसे संस्थागत उदासीनता का परिणाम बताते हुए पूरे मामले की स्वतंत्र जांच कराई जाने की मांग की है। संगठन ने कहा कि यह इस वर्ष आईआईटी दिल्ली में दूसरे छात्र की मौत है। आईसा ने दावा किया है कि उक्त छात्र को एक प्रमुख शोध परियोजना से वंचित किया गया और उन्हें एक सेमेस्टर छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा था। संगठन ने आरोप लगाया कि छात्र की मौत को केवल व्यक्तिगत मानसिक स्वास्थ्य समस्या के तौर पर देखना उचित नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.