आईआईटी छात्रा से गैंगरेप में सिपाही से जिरह पूरी
वाराणसी, जुलाई 31 -- वाराणसी, संवाददाता। आईआईटी बीएचयू की छात्रा से गैंगरेप में गुरुवार को बचाव पक्ष के वकील श्रीनाथ त्रिपाठी ने सीटी कमांड सेंटर के सिपाही अनिल कुमार प्रजापति से जिरह पूरी की। कोर्ट को उन्होंने ही घटनाक्रम से संबंधित सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराया है। फास्ट ट्रैक कोर्ट (प्रथम) कुलदीप सिंह की अदालत में जिरह पूरी होने के बाद अगली सुनवाई के लिए छह अगस्त की तारीख मुकर्रर की गई। आईआईटी छात्रा से गैंगरेप में आरोपी आनंद चौहान के वकील के जिरह करते वक्त अन्य आरोपी कुणाल पांडेय एवं सक्षम पटेल के अधिवक्ता अजय सिंह और राजीव रंजन सिंह भी उपस्थित रहे। इसके अलावा एडीजीसी मनोज गुप्त, अधिवक्ता कुंदन सिंह और संजीव चौबे मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Palamu News: तीन आरोपियों के विरुद्ध इश्तेहार की तामिला शुरू मामले में गवाही के लिए एयरटेल लिमिटेड लख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.