वाराणसी, अक्टूबर 7 -- वाराणसी। हाइवे और सड़क निर्माण की उन्नत तकनीकी पर साझा अनुसंधान के लिए आईआईटी बीएचयू और जर्मनी के बर्गिशे यूनिवर्सिटी वुपर्टाल में समझौता हुआ है। इससे पहले दोनों संस्थानों के सिविल इंजीनियरिंग विभागों के बीच साझा कार्यक्रम चलाया जा रहा था। स्कीम फॉर प्रमोशन ऑफ एकेडमिक ऐंड रिसर्च कोलैबोरेशन के अंतर्गत संचालित संयुक्त शैक्षणिक और शोध गतिविधियों की सफलता के बाद दोनों संस्थानों ने सहयोग को व्यापक स्वरूप देने का निर्णय लिया। समझौते के तहत अब विभिन्न विभागों के बीच संयुक्त शोध परियोजनाओं, विद्यार्थियों और शिक्षकों के आदान-प्रदान, अकादमिक गतिविधियों और बहुविषयक शोध को बढ़ावा मिलेगा। एमओयू का आदान-प्रदान आईआईटी बीएचयू के निदेशक प्रो. अमित पात्रा और जर्मनी से आए प्रो. पाहिरंगन शिवापाथम के साथ बर्गिशे यूनिवर्सिटी वुपर्टाल के 1...