धनबाद, अप्रैल 14 -- मैथन में बनने वाले आईआईटी धनबाद के सेकंड कैंपस को लेकर चिह्नित 89 एकड़ जमीन पर डीवीसी ने दावा ठोक दिया है। डीवीसी के अपर सचिव राकेश रंजन ने धनबाद डीसी को पत्र लिखकर इस जमीन की मापी करते हुए इसके मालिकाना हक पर स्थिति स्पष्ट करने का आग्रह किया है। तब तक इसपर किसी तरह के निर्माण नहीं करने का भी आग्रह डीसी से किया है। डीसी आदित्य रंजन को भेजे गए पत्र में डीवीसी की ओर से लिखा गया है कि आईआईटी को सेकंड कैंपस निर्माण के लिए जमीन दी गई है। आईआईटी धनबाद से प्राप्त सूचना में यह स्पष्ट है कि राज्य सरकार ने केशरपुर सहित विभिन्न मौजा की जमीन कॉलेज के सेकंड कैंपस के लिए ट्रांसफर की गई है। यह भी पढ़ें- सहायक आचार्यो ने वित्त मंत्री को सौंपा मांग पत्र मौजा केशरकुराल की 89.37 एकड़ जमीन का अधिग्रहण डीवीसी ने 1952-56 के बीच किया था। यह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.