आईआईटी के 361 वोटर करेंगे कार्यकारिणी का चुनाव
वाराणसी, जुलाई 17 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। आईआईटी बीएचयू में समूह 'ब' और 'ग' के गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों के फोरम की अंतरिम कार्यकारिणी समिति के लिए आज 361 कर्मचारी मतदान करेंगे। कार्यकारिणी के पांच पदों के लिए कुल 22 कर्मचारियों ने दावेदारी की है जबकि सचिव पद पर एक उम्मीदवार ने नाम वापस ले लिया। शुक्रवार को सुबह 10 से शाम पांच बजे तक मतदान प्रक्रिया चलेगी। इसके बाद देररात तक नतीजे जारी कर दिए जाएंगे। मतदान केंद्र पर प्रशासनिक और तकनीकी संवर्ग के कर्मचारी वोटरों के लिए अलग-अलग प्रवेश द्वार बनाए गए हैं। पूरी प्रक्रिया कड़ी निगरानी में संचालित की जाएगी। कार्यकारिणी में अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष और सदस्य तकनीकी और प्रशासनिक संवर्ग के पद निर्धारित किए गए हैं। यह भी पढ़ें- Bagaha News: विधिज्ञ संघ के 21पदों के लिए 74 का नामांकन कर्मचारियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.