कानपुर, अगस्त 13 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता आईआईटी कानपुर के स्टार्टअप सायथैक सॉल्यूशंस को नैसकॉम इमर्ज 50 अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह अवार्ड साइबर सिक्योरिटी, क्वांटम और डिजिटल ट्रस्ट वर्ग में विजेता बनने के लिए दिया गया। स्टार्टअप को मिलने वाले पुरस्कारों में देश का यह प्रमुख अवार्ड है। स्टार्टअप के फाउंडर शिवबिहारी पांडेय को यह पुरस्कार बेंगलुरु में आयोजित नासकॉम फ्यूचर फोर्स 2026 के दौरान प्रदान किया गया। संस्थान ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसे गर्व का पल बताया।आईआईटी कानपुर के एसआईआईसी (स्टार्टअप इंक्यूबेशन एंड इनोवेशन सेंटर) के स्टार्टअप सायथैक सॉल्यूशंस साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) आधारित तकनीक विकसित कर रहा है। कंपनी का प्रमुख प्लेटफॉर्म सायनेट संस्थानों और कंपनियों को साइबर खतरों की पहचान, ...