कानपुर, जुलाई 14 -- कानपुर। हथियार और गोला बारूद बनाने वाली देश की आठ ऑर्डनेंस फैक्ट्रियों में मौजूदा परिवेश और भविष्य में बदली रणनीति के हिसाब से अत्याधुनिक हथियार बनाए जाएंगे। मध्य पूर्व जंग, रूस-यूक्रेन के बीच जारी जंग में घातक ड्रोन की जरूरत को भी महसूस किया गया है। इसलिए रक्षा मंत्रालय ने ड्रोन और साइबर सिक्योरिटी के सबसे बड़े रिसर्च सेंटर आईआईटी कानपुर का साथ लिया है। अब आईआईटी की रिसर्च पर ड्रोन समेत अत्याधुनिक बैलिस्टिक हथियार बनाए जाएंगे। इसको लेकर कानपुर स्थित ऑर्डनेंस फैक्ट्रियों की सरकारी रक्षा कंपनी एडवांस्ड वेपंस एंड इक्विपमेंट इंडिया लिमिटेड (अवेल) और आईआईटी कानपुर के बीच समझौता (एमओयू) हुआ है। अवेल की ओर से निदेशक (ऑपरेशन) किशोर गुरदासानी और आईआईटी कानपुर की ओर से अनुसंधान एवं विकास के डीन प्रो. राजा अंगमुथु ने एमओयू पर हस...