वाराणसी, मार्च 3 -- वाराणसी। आईआईटी बीएचयू के संयुक्त कुलसचिव (प्रशासन) राजन श्रीवास्तव राजीव गांधी पेट्रोलियम प्रौद्योगिकी संस्थान, जायस अमेठी के कुलसचिव बनाए गए हैं। वह 9 मार्च को अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे। वह साढ़े चार वर्षों तक आईआईटी बीएचयू के कार्यवाहक कुलसचिव रह चुके हैं। 1996 में बीएचयू में सहायक कुलसचिव के रूप में सेवाएं शुरू करने वाले राजन श्रीवास्तव 2009 में बीएचयू में उप कुलसचिव पद पर पदोन्नत हुए। इसके बाद वे 2012 में वह उप कुलसचिव के रूप में आईआईटी बीएचयू से जुड़े। 2014 से वह संयुक्त कुलसचिव के रूप में विभिन्न प्रशासनिक एवं वित्तीय कार्यों का देख रहे हैं। मंगलवार को आईआईटी बीएचयू में उनका विदाई समारोह आयोजित किया गया। उनकी नई नियुक्ति के लिए निदेशक प्रो. अमित पात्रा ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर अधिष्ठाता रिसर्च ऐंड डे...