रुडकी, दिसम्बर 29 -- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की ने वर्ष 1975 बैच के स्वर्ण जयंती पुनर्मिलन का गौरवपूर्ण आयोजन किया। यह अवसर साझा स्मृतियों, उपलब्धियों और आजीवन बने रिश्तों के पचास वर्षों का उत्सव था। इस विशेष आयोजन में 250 से अधिक पूर्व छात्र अपने परिवारों के साथ परिसर में लौटे, अपने सफ़र को याद किया और अपनी मातृ संस्था से अपने गहरे जुड़ाव को एक बार फिर सुदृढ़ किया। उदारता और संस्थान के प्रति अपने प्रेम का परिचय देते हुए, 1975 बैच ने संस्थान के प्रमुख विकासात्मक कार्यों के लिए लगभग पैंतालीस लाख रुपये का सहयोग प्रदान किया। इस योगदान के अंतर्गत दो नए विद्युत चालित वाहन उपलब्ध कराने का प्रस्ताव है। जिससे परिसर के भीतर आवागमन और अधिक सुगम, पर्यावरण-अनुकूल तथा सुविधाजनक हो सकेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...