धनबाद, जुलाई 15 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। केमिकल रिसर्च सोसाइटी ऑफ इंडिया (सीआरएसआई) ब्रॉन्ज मेडल-2027 के लिए आईआईटी के रसायन व रासायनिक जीवविज्ञान विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ सौमित्र मैती को चुना गया है। रसायन विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट शोध योगदान के लिए मेडल दिया जाएगा। सीआरएसआई देश में रसायन विज्ञान के क्षेत्र की प्रमुख पेशेवर संस्थाओं में से एक है। युवा व मिड-कैरियर वैज्ञानिकों को रसायन विज्ञान में मौलिक शोध, वैज्ञानिक उत्कृष्टता और उल्लेखनीय योगदान के लिए ब्रॉन्ज मेडल दिया जाता है। डॉ मैती का शोध कार्य मुख्य रूप से रेडिकल केमिस्ट्री, फोटोरेडॉक्स कैटेलिसिस, ऑर्गेनिक सिंथेसिस और प्राकृतिक उत्पादों के टोटल सिंथेसिस पर केंद्रित है। उन्होंने नेचर कम्युनिकेशंस सहित कई प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में शोध प्रकाशित किए हैं। ...