आईआईटी के छात्र ने साउथ एशिया स्टूडेंट पेपर कॉन्टेस्ट जीता
धनबाद, सितम्बर 12 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। आईआईटी के पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के एमटेक छात्र पी विष्णु तेजा ने 2026 सोसाइटी ऑफ पेट्रोलियम इंजीनियर्स (एसपीई) साउथ एशिया रीजनल स्टूडेंट पेपर कॉन्टेस्ट के मास्टर्स डिवीजन में पहला स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि के साथ अब उन्हें अमेरिका के ह्यूस्टन में होने वाले एसपीई इंटरनेशनल स्टूडेंट पेपर कॉन्टेस्ट के फाइनल में हिस्सा लेने का मौका मिला है। विष्णु तेजा ने यह सफलता अपने रिसर्च पेपर सिंथेसिस ऑफ बायो-बेस्ड ज्विटेरियोनिक सर्फैक्टेंट फॉर यूज इन एनहांस्ड ऑयल रिकवरी (ईओआर) एट हाई-टेम्परेचर रिजर्वॉयर कंडीशंस के लिए हासिल की। उनका रिसर्च हाई-टेम्परेचर रिजर्वॉयर कंडीशंस में एनहांस्ड ऑयल रिकवरी के लिए बायो-बेस्ड ज्विटेरियोनिक सर्फैक्टेंट तैयार करने पर केंद्रित है। यह भी पढ़ें- एनटीपीसी इलेक्ट्रान क्विज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.