धनबाद, जुलाई 17 -- आईआईटी धनबाद की स्पोर्ट्स ऑफिसर डॉ अनिता कुमारी को 19 जुलाई को नई दिल्ली स्थित इंडिया हैबिटेट सेंटर में आयोजित समारोह में ऑनर ऑफ अशोका अवार्ड-2026 से सम्मानित किया जाएगा। चार्ल्स वाल्टर्स काउंसिल फॉर इनोवेशन एंड रिसर्च की ओर से स्थापित यह प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान उन विशिष्ट व्यक्तित्वों को प्रदान किया जाता है, जिन्होंने अपने उत्कृष्ट कार्यों के माध्यम से समाज पर स्थायी और सकारात्मक प्रभाव छोड़ा है। यह सम्मान शिक्षा, स्वास्थ्य, विज्ञान, प्रशासन, न्यायपालिका, रक्षा, उद्यमिता, कला, साहित्य, सामाजिक सेवा तथा अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट नेतृत्व, नवाचार, सत्यनिष्ठा एवं जनसेवा के लिए प्रदान किया जाता है। इस सम्मान के साथ डॉ अनीता कुमारी झारखंड की पहली महिला स्पोर्ट्स ऑफिसर बनेंगी, जिन्हें ऑनर ऑफ अशोका अवार्ड दिया जा रहा है। डॉ...