कानपुर, जुलाई 29 -- आईआईटी के एक प्रोफेसर के खिलाफ उनकी पत्नी की शिकायत पर कल्याणपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता महिला आईआईटी में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। उन्होंने पति पर घरेलू हिंसा, शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न और वैवाहिक क्रूरता के गंभीर आरोप लगाए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक उनकी शादी दिसंबर 2012 में आईआईटी कानपुर में कार्यरत प्रोफेसर निशीथ श्रीवास्तव से हुई थी।

पत्नी के आरोप दंपति के दो बच्चे हैं। पत्नी ने आरोप लगाया कि पिछले कुछ महीनों से वह और उनके बच्चे लगातार मानसिक तनाव और भय के माहौल में रह रहे हैं। आरोप लगाया कि पति के वर्ष 2022 में अपनी अधीनस्थ पीएचडी छात्रा के साथ संबंध थे। इसके अलावा नवंबर 2025 से एक अन्य महिला प्रोफेसर के साथ भी कथित रूप से संबंध होने का आरोप लगाया है। पत्नी का कहना है कि जब उन्होंने इस संबंध को ...