कानपुर, सितम्बर 21 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। आईआईटी कानपुर की विशेष ट्रेनिंग से अब सीआईएसएफ साइबर हैकर्स से मोर्चा लेगी। इसके लिए आईआईटी में सीआईएसएफ कार्मिकों के लिए छह सप्ताह का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम चल रहा है। इस ट्रेनिंग के बाद सीआईएसएफ जवान व अधिकारी खुद के साथ गोपनीय दस्तावेजों को भी साइबर हमलों से सुरक्षित रख सकेंगे। प्रशिक्षण कार्यक्रम में 40 सीआईएसएफ कार्मिकों ने हिस्सा लिया। आईआईटी के सी3आई हब में सोमवार से शुरू हुए विशेष प्रशिक्षण वाले साइबर सिक्योरिटी कोर्स का शुभारंभ कानपुर एयरपोर्ट के मुख्य सुरक्षा अधिकारी कुलदीप सिंह राठौर (कासो), संस्थान के निदेशक प्रो. मणींद्र अग्रवाल, सी3आई हब के प्रोग्राम निदेशक प्रो. सुरेंद्र बसवाना, सीईओ डॉ. तनिमा हाजरा, सीएफओ अजय मिश्रा, सीएसओ डॉ. आनंद हांडा, सीटीओ डॉ. रास द्विवेदी ने किया। यह...