लखनऊ, जून 20 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता आईआईटी कानपुर लखनऊ मण्डल के चयनित 60 शिक्षकों को साइबर सुरक्षा का विशेष प्रशिक्षण देगा। माध्यमिक शिक्षा विभाग के विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के लिए लखनऊ समेत मण्डल के छह जिलों के 60 शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा की जानकारी मुहैया कराना। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम एससीईआरटी और आईआईटी कानपुर के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। इसके लिए प्रत्येक जिले से कंप्यूटर शिक्षा में रुचि रखने वाले 10-10 उत्कृष्ट शिक्षकों के चयन के निर्देश दिए गए हैं। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय अध्यापक पुरस्कार के नामांकन शुरू जेडी डॉ. प्रदीप कुमार ने सभी डीआईओएस को समय से शिक्षकों की ...