बागपत, जून 23 -- बागपत। माध्यमिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में कंप्यूटर ज्ञान को सहज बनाया जाएगा। साथ ही शिक्षकों और विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा के लिए भी तैयार किया जाएगा। सबसे पहले शिक्षकों को कंप्यूटर का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा, उसके बाद विद्यार्थियों के कंप्यूटर ज्ञान में वृद्धि करेंगे। जिले के दस शिक्षक का इसके लिए चयन होगा। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषदी (एससीसीईआरटी) के द्वारा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर के सहयोग शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर में प्रशिक्षण चलेगा। इसके लिए जिला विद्यालय निरीक्षक से दस शिक्षकों की सूची मांगी है। नामित किए जाने वाले शिक्षक के लिए कुछ मानक निर्धारित किए गए है, जैसे जिस शिक्षक को नामित किया जाएगा उस विद्यालय में विद्यार्थियों की संख्या 10...