आजमगढ़, जुलाई 7 -- आजमगढ़, संवाददाता। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक अब विद्यार्थियों को कंप्यूटर शिक्षा के साथ साइबर सुरक्षा की भी जानकारी देंगे। इसके लिए जिले के 10 शिक्षकों को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर में विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) के निर्देश पर चयनित शिक्षकों की सूची जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) ने शिक्षा निदेशक को भेज दी है। डिजिटल युग में सोशल मीडिया फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट, साइबर ठगी, ब्लैकमेलिंग और ऑनलाइन धोखाधड़ी जैसी घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। छात्र-छात्राएं भी इन अपराधों का शिकार बन रहे हैं। इसे देखते हुए विद्यालयों में बच्चों को सुरक्षित इंटरनेट उपयोग और साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया जाएगा।

प्रशिक्षण का उद्देश्य आईआईटी कान...