कानपुर, अक्टूबर 1 -- आईआईटी कानपुर में एक और छात्र ने आत्महत्या कर ली। हरियाणा के रहने वाले बीटेक लास्ट ईयर के स्टूडेंट ने अपने हॉस्टल कमरे में फांसी लगा ली। पुलिस के अनुसार दो से तीन दिन तक कमरे में शव लटकता रहा। कमरे से बदबू आने पर साथियों ने आईआईटी प्रशासन को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम में जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधौली रोड, शकरकुली, महेंद्र गढ़, हरियाणा निवासी सतीश कुमार के बेटे धीरज सैनी आईआईटी में केमिकल इंजीनियरिंग विभाग में बीटेक फाइनल ईयर के स्टूडेंट थे। धीरज हॉस्टल नंबर एक के 123 नंबर कमरे में रहते थे। जहां पर उन्होंने रस्सी के सहारे पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। कमरे के बाहर अपशिष्ट पदार्थ दिखने और बदबू आने पर साथियों को घटना की जानकारी हुई। धीरज हाईजंप के खिलाड़ी भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.