धनबाद, नवम्बर 3 -- आईआईटी धनबाद ने पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के सेंटर फॉर हाई टेक्नोलॉजी (सीएचटी) के साथ पांच साल का एमओयू किया है। इसका उद्देश्य ऊर्जा क्षेत्र में पीएचडी रिसर्च को बढ़ावा देना और इंडस्ट्री-एकेडमिक सहयोग मजबूत करना है। गोवा में आयोजित 29वें एनर्जी टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन मीट में सीएचटी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर शंकर गुणशेखरन और आईआईटी धनबाद के डीन (रिसर्च एंड डेवलपमेंट) प्रो. पार्थसारथी दास ने हस्ताक्षर किए। मौके पर मंत्रालय के सचिव डॉ नीरज मित्तल, ज्वाइंट सेक्रेटरी आलोक त्रिपाठी और एसोसिएट डीन प्रो. एजाज अहमद मौजूद थे।स्वदेशी तकनीक विकसित करने का मिलेगा अवसरप्रो. पार्थसारथी दास ने कहा कि इस सहयोग से इंडस्ट्री की जरूरतों के अनुसार पीएचडी रिसर्च को बढ़ावा मिलेगा। रिसर्च स्कॉलर्स को ऊर्जा क्षेत्र की चुनौतियों के ल...