चम्पावत, अप्रैल 15 -- योगेश जोशी, टनकपुर। सिटिजन पुस्तकालयों में अब आईआईटी, नीट और अन्य सरकारी परीक्षाओं की फ्री कोचिंग की दी जाएगी। इस संबंध में सिटीजन पुस्तकालय अभियान के संस्थापक हिमांशु कफलटिया व चम्पावत जिले के समन्वयक अनिल चौधरी ने हाल ही में आईआईटी कानपुर के प्रतिनिधियों से बैठक कर विचार विमर्श किया। जिला समंवयक ने बताया कि राज्य में 26 सिटीजन पुस्तकालय में 1600 पाठक अध्ययनरत हैं। बताया कि यहां से सौ से अधिक अभ्यर्थियों का चयन विभिन्न परीक्षाों में हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...