पटना, नवम्बर 4 -- शैक्षणिक सत्र 2026-27 के समापन से पहले ही आईआईटी और एनआईटी पटना में प्लेसमेंट की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। दोनों संस्थानों में प्री-प्लेसमेंट इंटर्नशिप के लिए देश-विदेश की बड़ी कंपनियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है, जिससे अंतिम वर्ष के छात्रों में उत्साह है। आईआईटी के प्लेसमेंट प्रभारी कृपा शंकर ने बताया कि आईआईटी पटना में प्लेसमेंट की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अब तक दोनों संस्थानों में एक दर्जन से अधिक बड़ी कंपनियां कैंपस में दस्तक दे चुकी हैं। इनमें आईटी, कोर इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट और स्टार्टअप सेक्टर की प्रमुख कंपनियां शामिल हैं। कंपनियां छात्रों को इंटर्नशिप के साथ-साथ प्री-प्लेसमेंट ऑफर (पीपीओ) भी दे रही हैं, जिससे इंटर्नशिप के बाद सीधे नौकरी मिलने की संभावना बढ़ जाती है। प्लेसमेंट सेल के अधिकारियों का कहना है...