धनबाद, अप्रैल 29 -- आईआईटी आईएसएम परिसर में मंगलवार को तीन दिवसीय मोबाइल पासपोर्ट सेवा शिविर शुरू हुआ। यह शिविर रीजनल पासपोर्ट ऑफिस रांची के सहयोग से 30 अप्रैल तक संस्थान के ओल्ड लेक्चर हॉल कॉम्प्लेक्स में लगेगा। शिविर का उद्घाटन संस्थान के निदेशक प्रो. सुकुमार मिश्रा ने किया। उन्होंने कहा कि परिसर में इस तरह के शिविर का आयोजन विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए अत्यंत सुविधाजनक है। इससे उन्हें पासपोर्ट आवेदन की प्रक्रिया के लिए बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। उन्होंने बताया कि मोबाइल वैन सुविधा के माध्यम से दस्तावेज सत्यापन और आवेदन प्रक्रिया एक ही स्थान पर पूरी की जा रही है। यह भी पढ़ें- स्मार्ट मेडिकल कार्ड बनाने का शिविर हुआ स्थगित इससे समय और श्रम दोनों की बचत हो रही है। उन्होंने इस पहल के लिए रीजनल पासपोर्ट ऑफिस के प्रत...