आईआईटी-आईएसएम धनबाद फैकल्टी लीडरशिप कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ दुलार हजाम हुए सम्मानित
चतरा, जुलाई 28 -- इटखोरी निज प्रतिनिधि प्रखंड के ख्यातिप्राप्त एकमात्र उच्च शिक्षण संस्थान भद्रकाली महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर दुलार हजाम आईआईटी- आईएसएम धनबाद के मल्टी मिशन टीचिंग लर्निंग सेंटर (एमएमटीटीसी) में आयोजित चार दिवसीय फैकल्टी लीडरशिप प्रोग्राम (रिफ्रेशर कोर्स) में शामिल हुए। इस राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों के विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों से आए 34 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया। इस चार दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को नेतृत्व विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, नवाचार आधारित शिक्षण पद्धति, अनुसंधान, शैक्षणिक प्रबंधन, व्यक्तित्व विकास तथा अकादमिक उत्कृष्टता से जुड़े विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों ने व्याख्यान एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। प्राचार्य डॉक्टर दुलार हजाम ने विभिन्न शैक्षणिक एवं नेत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.