धनबाद, जनवरी 29 -- धनबाद आईआईटी आईएसएम धनबाद के लिए ये बड़ी खुशखबरी है कि केमिकल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के रिसर्चर डॉ. शिवशंकर प्रसाद को गांधीअन यंग टेक्नोलॉजिकल इनोवेशन (जीवाईटीआई) एप्रिसिएशन अवॉर्ड 2024 से सम्मानित किया गया है। अवॉर्ड सीएसआईआर -नेशनल फिजिकल लेबोरेटरी (एनपीएल), नई दिल्ली में दिया गया। जहां ये सम्मान भारत सरकार के प्रिंसिपल साइंटिफिक एडवाइजर प्रो. अजय कुमार सूद ने दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...