धनबाद, जुलाई 20 -- आईआईटी आईएसएम की शारीरिक शिक्षा एवं खेल अधिकारी डॉ अनीता कुमारी को नई दिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर में आयोजित समारोह में चार्ल्स वॉल्टर्स काउंसिल फॉर इनोवेशन एंड रिसर्च (सीडब्ल्यूसीआईआर) के प्रतिष्ठित ऑनर ऑफ अशोका अवार्ड-2026 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें खेल, शारीरिक शिक्षा, स्वास्थ्य जागरूकता और युवा सशक्तीकरण के क्षेत्र में दो दशक से अधिक समय से दिए जा रहे उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। समारोह में तेलंगाना के राज्यपाल एचई शिव प्रताप शुक्ल, भारत सरकार के पूर्व सचिव विश्वपति त्रिवेदी, उत्तराखंड उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति राजेश टंडन समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे। कार्यक्रम में पूर्व गृह एवं वाणिज्य सचिव गोपाल कृष्ण पिल्लई, हरियाणा के पूर्व पुलिस महानिदेशक आरसी मिश्रा तथा जालना की उप...