पटना, मार्च 14 -- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल इंजीनियर्स (आईआईसीएचई) के पटना क्षेत्रीय केंद्र, आईआईटी पटना और एमआईटी मुजफ्फरपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की नवाचार प्रतियोगिता आईआईसीएचई केमेथॉन 2026 का दूसरा संस्करण आईआईटी पटना परिसर में जारी है। आयोजकों के अनुसार कुल 105 प्रविष्टियों की प्रारंभिक जांच के बाद 34 प्रतिष्ठित संस्थानों की 60 टीमों को अंतिम चरण के लिए चुना गया है। प्रत्येक टीम में चार से पांच सदस्य शामिल हैं, जो 48 घंटे की मॉडल आधारित चुनौती में नवीन इंजीनियरिंग समाधान और तकनीकी अवधारणाओं पर काम कर रहे हैं। प्रतियोगिता का प्रारूप स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन से प्रेरित है। प्रतियोगिता में देश के कई प्रमुख संस्थानों के छात्र भाग ले रहे हैं।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। उद्घाटन सत्र में मुख्य अति...