धनबाद, सितम्बर 29 -- आईआईटी धनबाद में 12 घंटे का स्मार्ट इंडिया हैकथॉन (एसआईएच)-2026 का का आयोजन किया गया। इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल (आईआईसी) और नरेश वशिष्ठ सेंटर फॉर टिंकरिंग एंड इनोवेशन (एनवीसीटीआई) आयोजित इस हैकथॉन में 119 टीम के 714 छात्रों ने हिस्सा लिया। छात्रों ने एसआईएच 2026 पोर्टल पर दिए गए 85 रियल वर्ल्ड प्रॉब्लम स्टेटमेंट पर काम किया। ये समस्याएं केंद्रीय मंत्रालयों, सरकारी संस्थानों, राज्य सरकारों और इंडस्ट्री पार्टनर्स की ओर से दी गई थीं। छात्रों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्यूरिटी, माइनिंग सेफ्टी, हेल्थकेयर, एग्रीकल्चर, गवर्नेंस, अर्थ साइंसेज और स्पेस टेक्नोलॉजी से जुड़े समाधान तैयार किए। एसआईएच गाइडलाइन के मुताबिक हर टीम में छह छात्र थे और कम से कम एक छात्रा शामिल थी। सेंट्रल लाइब्रेरी की चौथी मंजिल पर रातभर काम ...