लखीमपुरखीरी, अप्रैल 25 -- आईआईए (इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन) ने नवागत डीएम अंजनी कुमार सिंह का स्वागत किया। आईआईए लखीमपुर के प्रतिनिधिमंडल ने चेयरमैन दीपक अग्रवाल के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। साथ ही आईआईए मैगजीन भेंट की। डीएम ने जिले में चल रहे उद्योगों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान चैप्टर उपाध्यक्ष शिव तोलानी, हुकुम अग्रवाल, अमित केशवानी, सचिव अंशू अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य हर्षवर्धन अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- एमएसएमई इंडस्ट्रियल पार्क योजना स्वागत योग्य:आईआईए यह भी पढ़ें- शिकायत निस्तारण, त्वरित न्याय दिलाना प्राथमिकता: डीएम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...