लखनऊ, जनवरी 30 -- लखनऊ, संवाददाता। आईआईएम लखनऊ की ओर से वार्षिक फेस्ट मैनफेस्ट-वर्चस्व 2026 के तहत इनक्लूजन के लिए दौड़ का आयोजन रविवार को किया जाएगा। सिटी रन की शुरुआत गोमती नगर स्थित लोहिया पार्क के गेट नंबर तीन से सुबह छह बजे होगी। इसमें 800 छात्र, पेशेवर और फिटनेस प्रेमी पांच किमी और 10 किमी की दौड़ में प्रतिभाग करेंगे। आईआईएम लखनऊ के मुताबिक, इस आयोजन का उद्देश्य स्वास्थ्य, समावेशिता और सामाजिक जिम्मेदारी को बढ़ावा देना है। टॉप-100 फिनिशर्स को एक लाख रुपये तक के पुरस्कार, सर्टिफिकेट और मेडल दिए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...