रांची, फरवरी 12 -- रांची। नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित भारत बोधन एआई कॉन्क्लेव के दौरान गुरुवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आईआईएम, रांची के नवनिर्मित सेंटर फॉर टीचिंग विद आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उद्घाटन किया। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप यह केंद्र शिक्षकों और छात्रों के बीच एआई साक्षरता बढ़ाने और शिक्षण पद्धतियों में आधुनिक उपकरणों को शामिल करने पर केंद्रित होगा। उद्देश्य पाठ्यक्रम में नवाचार, उद्योग सहभागिता और जिम्मेदारीपूर्ण एआई उपयोग को बढ़ावा देना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...