बिहारशरीफ, अक्टूबर 4 -- आईआईएम बोधगया में लीडरशिप की तालीम लेंगे प्राचार्य-व्याख्याता, केंद्र दे रहा पूरा खर्च छह बैचों में 48 प्राचार्य-व्याख्याता होंगे शामिल, 5 दिन का आवासीय प्रशिक्षण बिना वेतन कटौती ससमय विरमित करने का निर्देश, संस्थानों को मिली सख्त हिदायत बिहारशरीफ, कार्यालय संवाददाता।

केंद्र सरकार का प्रशिक्षण कार्यक्रम केन्द्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वाअरा प्रायोजित पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में 'नर्चरिंग फ्यूचर लीडरशीप प्रोग्राम (एनएफएलपी)' के तहत नूरसराय समेत सूबे के सभी के डायट, पीटीईसी और बायट संस्थानों के प्राचार्यों, प्रभारी प्राचार्यों और व्याख्याताओं को आईआईएम बोध गया भेजा जाएगा। राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद के निदेशक यतेन्द्र कुमार पाल ने सभी प्राचार्यों और प्रभारी प्राचार्यों को पत्र भेजकर साफ निर्देश द...