आईआईएम बोधगया के पास 15.76 लाख लूट मामले में तीन गिरफ्तार
गया, मार्च 16 -- आईआईएम बोधगया के समीप डोभी-पटना फोरलेन पर स्पाइस मनी कैश कलेक्शन कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर से हुई 15 लाख 76 हजार रुपये की लूट के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मगध विश्वविद्यालय थाने की पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक मुख्य आरोपित और दो लाइनर शामिल हैं। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की है। मगध विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष संदीप चौहान ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में विष्णुपद थाना क्षेत्र के दंडीबाग निवासी विशाल कुमार उर्फ अभिराज, गुरुआ थाना क्षेत्र के उपाडीह निवासी राहुल कुमार उर्फ भोला और गुरारू थाना क्षेत्र के मंगरावां निवासी विशाल कुमार शामिल है। पूछताछ में पता चला कि विशाल कुमार उर्फ अभिराज ने ही लूट की घटना को अंजाम दिया था और उसे हिस्से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.