जमशेदपुर, फरवरी 26 -- द इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मेटल्स (आईआईएम) जमशेदपुर चैप्टर की ओर से मंगलवार को आईआईएम फाउंडेशन डे का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य धातुकर्म (मेटालर्जी) और सामग्री विज्ञान के क्षेत्र से जुड़े युवाओं को प्रेरित करना था। इस अवसर पर एनआईटी जमशेदपुर और बीआईटी सिंदरी के धातुकर्म और सामग्री इंजीनियरिंग विभाग के छात्र-छात्राओं को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। दिन की शुरुआत बेल्डीह क्लब में आयोजित एलिवेटर पिच प्रतियोगिता के साथ हुई। इसमें छात्रों के लिए धातुकर्म और सामग्री विज्ञान में भविष्य की चुनौतियां और आईआईएम सदस्यों के लिए धातुकर्म और सामग्री विज्ञान में हालिया विकास जैसे विषय रखे गए। प्रतिभागियों को अपनी बौद्धिक क्षमता और नवाचारी विचारों को संक्षिप्त रूप में प्रस्तुत करने का मंच प्रदान किया। इसके बाद एक्सपर्ट टॉक्स स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.