नई दिल्ली, सितम्बर 9 -- Colonel Anurag Upadhyay Story: सफलता की जब भी बात होती है, तो अक्सर लोग बड़े कॉर्पोरेट पैकेज और आरामदायक जिंदगी की कल्पना करते हैं। लेकिन हमारे देश में कुछ ऐसे विरले वीर भी होते हैं, जिनके लिए देश प्रेम और वर्दी का सम्मान किसी भी बड़े पैकेज से ऊपर होता है। ऐसी ही एक बेहद प्रेरणादायक और दिल छू लेने वाली कहानी है भारतीय सेना के पैरा SF के रिटायर्ड कर्नल अनुराग उपाध्याय की। कर्नल अनुराग उपाध्याय की कहानी आज हर भारतीय का दिल छू रही है। एक गंभीर मेडिकल स्थिति स्ट्रोक के बाद वे दुर्लभ लॉक्ड-इन सिंड्रोम से जूझ रहे हैं। इसके बावजूद, उनका दिमाग पूरी तरह एक्टिव है।लाखों-करोड़ों का कॉरपोरेट करियर छोड़ चुनी थी भारतीय सेना कर्नल अनुराग उपाध्याय ने अपनी युवावस्था में देश की सबसे कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक CAT परीक्षा में...