सीतापुर, मार्च 16 -- सीतापुर, संवाददाता। भारतीय प्रबंधन संस्थान लखनऊ (आईआईएम) की विशेषज्ञ टीम ने सोमवार को ग्रामीण क्षेत्र में जल जीवन मिशन के अंतर्गत पेयजल योजनाओं के क्रियान्वयन की जांच की। इस दौरान टीम ने जलापूर्ति की नियमितता, पानी की गुणवत्ता, पाइपलाइन नेटवर्क, ओवरहेड टैंक, पंपिंग स्टेशन तथा संचालन एवं रखरखाव आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही ग्रामीणों से बात कर इस योजना से उनके जीवन में आने वाले सकारात्मक परिवर्तन पर चर्चा की। ग्रामीणों ने बताया कि घर-घर नल कनेक्शन मिलने से समय की बचत, स्वास्थ्य में सुधार तथा महिलाओं को विशेष राहत प्राप्त हुई है। इस दौरान विभागीय अधिकारी, कार्यदायी संस्था व डीपीएमयू की टीम मौजूद रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.