काशीपुर, फरवरी 2 -- काशीपुर, संवाददाता। भारतीय प्रबंधन संस्थान काशीपुर (आईआईएम ) और भारतीय चार्टर्ड लेखाकार संस्थान (आईसीएआई) ने चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के कौशल एवं दक्षताओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शैक्षणिक एवं व्यावसायिक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। सोमवार को समझौता ज्ञापन में आईआईएम की ओर से निदेशक प्रो. नीरज द्विवेदी तथा आईसीएआई की ओर से आईसीएआई के सचिव सीए डॉ. जय कुमार बत्रा ने हस्ताक्षर किए। यह समझौता व्यावसायिक कौशल संवर्धन पर केंद्रित अनुकूलित प्रशिक्षण कार्यक्रमों, रिफ्रेशर कोर्स, सेमिनार, कार्यशालाओं तथा अनुसंधान उन्मुख पहलों के डिज़ाइन एवं संचालन के लिए आपसी सहयोग की रूपरेखा प्रस्तुत करता है। इसके अंतर्गत आईआईएम काशीपुर व आईसीएआई के परामर्श से चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के लिए सहयोगात्मक कार्यक...