सहारनपुर, मार्च 5 -- नागल। आईआईएमटी कॉलेज में एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय व प्राविधिक शिक्षा परिषद द्वारा विषम सेमेस्टर के परीक्षाफल में उच्च स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। सिविल इंजीनियरिंग में शाहबाज, अनमोल गर्ग, दानिश, सागर, मेघा गुप्ता, अंकित, कार्तिक गौतम। इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में तहजीब, विभा, शिवांशु, एलन, अविश, रूचिन कुमार। मैकेनिकल इंजीनियरिंग में यश, मुकुल, कार्तिक शर्मा व अभिषेक। कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में वैशाली, मुस्कान सैनी, स्नेहा सैनी, ध्रुव टक्कर ने क्रमशः प्रथम द्वितीय व तृत्तीय स्थान प्राप्त किया। ग्रुप निदेशक डॉ अंजू वालिया ने कहा कि आपकी सफलता केवल आपके लिए नहीं बल्कि आपके माता-पिता, शिक्षकों और पूरे महाविद्यालय के लिए गर्व का विषय है। प्रधानाचार्य आशुतोष गुप्ता...