मेरठ, जून 27 -- आईआईएमटी विश्वविद्यालय के आईआईएमटी स्वीमिंग क्लब में शनिवार को वार्षिक तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में करीब 100 तैराकों ने विभिन्न आयु वर्गों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। शुभारंभ मुख्य अतिथि पियांशु अग्रवाल ने किया। उन्होंने कहा कि खेल शारीरिक क्षमता के साथ-साथ आत्मविश्वास, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का भी विकास करते हैं। विशिष्ट अतिथि डॉ. वी.एस. पटियाल ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान करती हैं। संचालन संयोजक राहुल कुमार के निर्देशन में हुआ। कोच सार्थक एन त्यागी, हिमांशु भारद्वाज, पारूल एवं प्रियंका का विशेष योगदान रहा。 यह भी पढ़ें- आईआईएमटी में तैराकों ने दिखाया दमखमपरिणाम ये रहे परिणामअंडर-7 अंडर-7 (25 मीटर फ्री स्टाइ...