मेरठ, मार्च 7 -- आईआईएमटी विवि और जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त तत्वावधान में खेली जाने वाली आईआईएमटी टी -20 लीग के आयोजन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। लीग में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए आज नीलामी का आयोजन किया जाएगा जिसमें विभिन्न टीमों के फ्रेंचाइजी मालिक खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल करने के लिए बोली लगाएंगे। इस लीग में केवल पंजीकृत खिलाड़ी ही भाग ले सकते हैं। आयोजकों के अनुसार इस लीग में शहर और आसपास के क्षेत्रों के प्रतिभाशाली क्रिकेटरों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। खिलाड़ियों के चयन के लिए पहले पंजीकरण प्रक्रिया पूरी की गई है और अब सभी पंजीकृत खिलाड़ियों को नीलामी प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। लीग में क्रिकगिरी चैंप्स कंकरखेड़ा, व्हाइट डॉट शास्त्रीनगर, मेरठ साउथ वॉरियर, माल रोड, साकेत रॉयल चैंप्स, मेरठ कैंट कमांड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.