मेरठ, अप्रैल 16 -- किला रोड स्थित भावनपुर गांव में आयोजित गेम सिटी एरीना के 8वें जूनियर अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को खेले गए पांचवें मुकाबले में आईआईएमटी क्रिकेट एकड़ेमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीसीए क्रिकेट एकड़ेमी को हराकर जीत दर्ज की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जीसीए क्रिकेट एकड़ेमी की टीम 30.4 ओवरों में 178 रनों पर सिमट गई। टीम की ओर से रिया भाटी ने 73 रनों की पारी खेली, जबकि अमीशी त्यागी ने 47 रन बनाए। आईआईएमटी की ओर से जानवी बालियान ने घातक गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके। ज्योति बालियान ने 2 विकेट, जबकि शिवेश यादव और सूर्यांश ने 1-1 विकेट हासिल किया।178 यह भी पढ़ें- ऋषभ क्रिकेट एकड़ेमी ने एच एम क्रिकेट क्लब को सात विकेट से हराया रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आईआईएमटी क्रिकेट एकड़ेमी ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए...