आईआईआरएफ इंडिया रैंकिंग में डीडीयू और एमएमएमयूटी का शानदार प्रदर्शन
गोरखपुर, जुलाई 1 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने आईआईआरएफ (इंडियन इंस्टिट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क ) इंडिया रैंकिंग 2026 में विभिन्न शैक्षणिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई है। पत्रकारिता एवं जनसंचार, बीबीए तथा बीसीए श्रेणियों में विश्वविद्यालय की बेहतर रैंकिंग उसकी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नवाचार, शोध एवं छात्र-केंद्रित शैक्षणिक वातावरण के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है। पत्रकारिता एवं जनसंचार (सरकारी एवं निजी संस्थान) श्रेणी में विश्वविद्यालय ने देश के 111 संस्थानों में 43वाँ स्थान प्राप्त किया है। प्रदेश के राज्य विश्वविद्यालयों में इस श्रेणी में स्थान प्राप्त करने वाला दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय एकमात्र राज्य विश्वविद्यालय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.