गंगापार, मई 16 -- तहसील सभागार में आयोजित समाधान दिवस में शनिवार को 190 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें सर्वाधिक मामले राजस्व विभाग से जुड़े रहे। फरियादियों ने जमीन, पैमाइश, कब्जा और सीमांकन संबंधी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। कई शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पूर्व में कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक समस्याओं का समाधान नहीं हो सका है। भीषण गर्मी में तहसील के चक्कर लगाते-लगाते लोग परेशान हो चुके हैं। अधिकारियों द्वारा हर बार शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया जाता है, लेकिन धरातल पर कार्रवाई नहीं दिखती।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...