गंगापार, मार्च 23 -- करछना तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में बड़ी संख्या में शिकायतें पहुंचीं, लेकिन मौके पर संतोषजनक निस्तारण न होने से फरियादी मायूस होकर लौट गए। शनिवार अवकाश के चलते सोमवार को तहसील सभागार करछना में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता उप जिलाधिकारी भारती मीणा ने की। इस दौरान कुल 121 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें सर्वाधिक मामले राजस्व विभाग से जुड़े रहे। फरियादियों का आरोप रहा कि अधिकांश शिकायतों का मौके पर समाधान नहीं हो सका, जिससे उन्हें निराशा हाथ लगी। ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने तालाबों और जमीन पर कब्जे से संबंधित मामलों में लगातार देरी की समस्या उठाई। उनका कहना था कि बार-बार तहसील के चक्कर लगाने के बावजूद निस्तारण में लंबा समय लग रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...