गंगापार, मार्च 14 -- थाना परिसर में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में राजस्व से जुड़ी कुल दो शिकायतें प्राप्त हुईं, लेकिन किसी का भी मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। समाधान दिवस में नायब तहसीलदार संतोष यादव की मौजूदगी में तथा थाना प्रभारी प्रवीण गौतम की अध्यक्षता में फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं। फरियादी अपनी शिकायतों के समाधान की उम्मीद लेकर पहुंचे थे, लेकिन निस्तारण न होने से उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा। लोगों का कहना है कि ऐसे आयोजनों में अक्सर आश्वासन ही मिलता है, जिससे शिकायत लेकर आने वालों की संख्या भी धीरे-धीरे कम होती जा रही है। समाधान दिवस में राजस्व व पुलिस विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...